Jalandhar News: महिला व निहंग सिंह के बीच जबरदस्त हंगामा (Watch Video)
punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2023 - 04:23 PM (IST)

जालंधर (सोनू): शहर के प्रेस क्लब में निंहग सिंह व एक महिला के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार पास्टर नरूला के खिलाफ एक महिला जालंधर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर रही थी, इसी दौरान एक निंहग सिंह द्वारा वहां पर पहुंच कर हंगामा किया गया। इस मौके दोनों के बीच काफी बहसबाजी हुई।
निहंग सिंह ने आरोप लगाए हैं कि उक्त महिला द्वारा गलत टिप्पणी कई गई, जिसका विरोध कर रहे हैं। निहंग सिंह ने कहा कि उनका अंकुर नरूला से कोई लेना-देना नहीं है, वह नहीं जानते उसके बारे में, लेकिन महिला ने उनके बारे में गलत शब्द बोले हैं जिसे वह तुरन्त वापस लें। निहंग सिंह ने कहा कि उक्त लड़की के खिलाफ उन्होंने ही पर्चा दर्ज करवाया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here