Jalandhar: दहशत के साए में जीने को मजबूर इस इलाके के लोग, बना बाढ़ का खतरा
punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2023 - 11:45 PM (IST)

जालंधर : जालंधर के कई इलाकों में जहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, वहीं नार्थ हलके के अंतर्गत आते वार्ड नं. 64 के इलाका निवासी भी दहशत के साए में जीने को मजबूर है। उक्त इलाका निवासियों का नगर निगम के प्रति भारी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि भगत सिंह कालोनी के बीचों बीच से निकलने वाला काला संघिया ड्रेन के किनारे बनी दीवारों में लगातार गंदे पानी का रिसाब हो रहा है, जिस कारण किसी भी समय बाढ़ आ सकती है। लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा न तो उक्त ड्रेन को साफ करवाया जाता है और न ही दीवारों की मुरम्मत करवाई जाती है। जिस कारण इलाके में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने जालंधर नगर निगम से अपील की है कि इस समस्या का तुरन्त हल निकाला जाए और उक्त ड्रेन की सफाई व मुरम्मत करवाई जाए। तेज बारिश के चलते जालंधर स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट भी लटकता दिखाई दे रहा है।