Jalandhar : महिला से लूट के मामले में Police Action, 5 लुटेरे गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2023 - 05:39 PM (IST)

नकोदर : सिटी थाने के गांव पंडोरी में दिन-दिहाड़े निहंग सिंहों के भेष में आए 5 व्यक्तियों ने हथियार की नोक पर बुजुर्ग महिला के घर से नकदी, सोने की वालियां, 1 बकरा और 4 बोरी गेहूं की लूट की वारदात को सिटी पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है तथा इस मामले में संलिप्त 5 लोगों को लूट के सामान सहित गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग की गई ब्लैरो गाड़ी व तेजधार हथियार बरामद करने का दावा किया गया है। 

मामले संबंधी जानकारी देते डी.एस.पी. नकोदर सुखपाल सिंह ने बताया कि दलजीत कौर पत्नी पूरन लाल वासी गांव पंडोरी ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि 1 सितंबर को वह घर में अकेली थी। तो इस दौरान निहंग सिंहों के भेष में आए 5 लोगों ने हथियार की नोक पर 13 हजार रुपए, सोने की वालियां, 1 बकरा और 4 बोरे कनक चोरी करके ले गए। जिनके खिलाफ थाना सिटी नकोदर में मामला दर्ज किया गया था। 

इसी मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 5 व्यक्ति जिन्होंने उक्त लूट की वारदात को अंजाम दिया था, वह जालंधर पुली बाईपास पर गाड़ी सहित खड़े हैं। जिसके बाद पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई कर पांचों आरोपियों को काबू कर लिया तथा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जतिन्दर सिंह उर्फ विक्की पुत्र सुखचैन सिंह वासी लोहियां खास, मनजीत सिंह उर्फ लाडा पुत्र कल्याण सिंह वासी नूरपुर मकसूदा, लाभ सिंह उर्फ लैची, हजारा सिंह और सुखदेव सिंह वासी गुरू नानकपुरा जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनसे ब्लैरो गाडी, 2 दातर, 2 किरपाना, 10 हजार रुपए नकदी व आधार बरामद किए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News