Jalandhar में नशे में धुत बाइक सवार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 02:50 PM (IST)
जालंधर : शहर में बाइक की एक्टिवा से भयानक टक्कर होने से हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, दर्शना नगर इलाके में वीरवार देर रात एक सड़क हादसे में परिवार की जान बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि बाइक चालक नशे की हालत में था और उसने सामने से आ रही एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा को काफी नुकसान पहुंचा।
जानकारी के मुताबिक, एक्टिवा पर एक युवक अपने परिवार के साथ जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्पलेंडर बाइक नंबर (PB 08 M 8282) ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि, टक्कर के बाद बाइक सवार ने अपनी गलती मानी और माफी मांगने लगा।
हादसे में एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन परिवार के किसी सदस्य को गंभीर चोट नहीं आई। भगवान की कृपा रही कि वह और उसका परिवार सुरक्षित बच गया। उसने कहा कि, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले लोग न केवल अपनी बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जिंदगी भी खतरे में डालते हैं। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

