Jalandhar में धड़ल्ले से चल रहा गंदा धंधा Expose! ...सामने आया Leak Video
punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2023 - 12:23 PM (IST)

जालंधरः यहां के घास मंडी के ईश्वर कॉलोनी इलाके में प्रवासी महिला द्वारा देह व्यापार का धंधा सरेआम चलाया जा रहा है। इस बात का खुलासा स्टिंग ऑपरेशन के जरिए हुआ।
वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे आलीशान घर के भीतर एक तरफ धंधा करवाने वाली महिला बैठी है, दूसरी तरफ लड़कियां बिठाकर उनका दाम बता रही है। प्रवासी महिला एक लड़की का 1 हजार दूसरी का 12सो रुपए रेट बता रही है और रेट कम नहीं होगा ये भी बोल रही है। साथ ही महिला पिछले कई सालों से देह व्यापार करने की बात कर रही है। स्टिंग ऑपरेशन में आखिर में बात बिगड़ने पर देह व्यापार करने वाली प्रवासी महिला बोलती है यहां से जाओ रेट कम नही होगा और 1 हजार रुपए आपको महंगा लग रहा है। ये 400-500 रुपए वाला सौदा नहीं है,इतना बोल कर घर का गेट बंद कर लेती है।
जैसे ही उक्त स्टिंग ऑपरेशन वायरल हुआ तो पुलिस ने करीब आधे घंटे तक घर में रेड की लेकिन इसके बावजूद पुलिस खाली हाथ लौटी। मीडिया द्वारा पूछने पर महिला अधिकारी ने कहा कि पुलिस कमिश्नर का हवाला देते हुए कुछ भी बताने से मना कर दिया। हालांकि इस रेड के बाद पुलिस भी संदेह के घेरे में है। अब सवाल यह उठ रहा है कि उक्त महिलाओं को पुलिस ने क्यों गिरफ्तार नहीं किया।