Jalandhar : खेतों में पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत, नशे में धुत्त चालक हादसे के बाद फरार
punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 09:15 PM (IST)
जालंधर : एक दर्दनाक हादसे में खेतों में ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद मृतक का शव और घायल करीब तीन घंटे तक खेतों में ही पड़े रहे। काफी देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर उन पर पड़ी, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।


