Jalandhar: मासूम बच्ची के साथ लिफ्ट में फंसी महिला, नगर निगम दफ्तर में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2024 - 02:37 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के जालंधर से नगर निगम दफ्तर की लिफ्ट में चार वर्ष की बच्ची के साथ महिला के फंसने की एक खबर सामने आई है। इस घटना का पता चलते ही प्रशासन के कर्मचारियों लिफ्ट को खोलने के लिए लोहे के सिब्बल की मदद से पूरी कोशिश करने लगे। 

जानकारी के अनुसार महिला अपनी चार वर्ष की बेटी के साथ नगर निगम के दफ्तर में अपनी माता की पेंशन लेने के लिए आई थी। इस दौरान जैसे ही महिला काम के चलते लिफ्ट के अंदर गई तो लिफ्ट अचानक फंस गई। जिसके बाद कर्मचारियों की पूरी 15 मिनट की कोशिश के बाद लिफ्ट को खोल लिया गया और महिला समेत बच्ची को बाहर निकाल लिया गया। इस घटना की वजह से बच्ची और मां काफी डर गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News