कमल कौर भाभी ह+त्याकांड: एक और आरोपी नामजद, मुख्य आरोपी पहले ही विदेश से डिपोर्ट

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 04:46 PM (IST)

बठिंडा(विजय वर्मा): चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ “कमल कौर भाभी” हत्याकांड में बठिंडा पुलिस ने एक और आरोपी को नामजद किया है। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

डीएसपी टू अरुण मुंडन ने बताया कि पुलिस ने शमशेर सिंह उर्फ शेरा निवासी झब्बाल को मामले में नामजद किया है। उस पर आरोप है कि हत्या के बाद उसने मुख्य आरोपियों को बठिंडा से अमृतसर एयरपोर्ट तक पहुंचाया और उन्हें पनाह भी दी। इससे पहले पंजाब पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को मिडिल ईस्ट से डिपोर्ट करवाकर दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया था।

पुलिस जांच के अनुसार 11 जून 2025 को कंचन कुमारी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। बाद में शव को कार में आदेश अस्पताल की पार्किंग में छोड़ दिया गया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News