दरगाह पर माथा टेकने के बाद वापस घर जा रही कठुआ की महिला से सामूहिक दुष्कर्म

punjabkesari.in Friday, Jan 10, 2020 - 08:31 AM (IST)

मुकेरियां(झावर): जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ की एक 24 वर्षीय शादीशुदा महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला 8 जनवरी को जिला होशियारपुर के कंडी क्षेत्र के गांव मावा तुगलशाह की दरगाह पर अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ माथा टेकने आई थी।

दरगाह से माथा टेकने के बाद वह वापस शाम लगभग 6 बजे बस स्टैंड मुकेरियां पर बस लेने हेतु पहुंची। उस समय उसका जानकार एक व्यक्ति मुस्ताक अली व युसूफद्दीन निवासी शाहपुर कंडी सुजानपुर (पठानकोट) जो एक गाड़ी में सवार था, ने महिला को बुलाकर कहा कि मुझे भी उसके गांव की ओर जाना है। उसके बाद उसने महिला को अपनी गाड़ी में बिठा लिया तथा उसे हाजीपुर शाहनगर किनारे ले गया जहां महिला को डरा-धमका कर एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसके अन्य साथी ने भी इस महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके अन्य साथी उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची को साथ लेकर गाड़ी में ही बैठे रहे।

पीड़ित महिला ने थाना प्रभारी सतविंद्र सिंह, लेडी सब-इंस्पैक्टर पुष्पा देवी, ए.एस.आई. सुखदेव सिंह को बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उक्त व्यक्ति उसे उसकी बच्ची समेत उसी स्थान पर ही छोड़ आए, जहां से गाड़ी में बिठाया था। उसने किसी व्यक्ति के मोबाइल से अपने चाचा के लड़के मुस्कान अली को फोन किया, जिसके बाद उसने उसको सुबह मुकेरियां के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मुकेरियां पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के बाद पीड़िता के बयान लिए। इस संबंधी डी.एस.पी. मुकेरियां रविन्द्र सिंह ने बताया कि दुष्कर्म संबंधी आरोपियों विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है और अलग-अलग पुलिस पार्टियां आरोपियों को पकडऩे हेतु भेज दी गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News