केजरीवाल ने जालंधर उपचुनाव जीतने पर काटा केक, भगवंत मान ने दिया रात्रि भोज, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 04:12 PM (IST)

जालंधर: जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर अपने कैबिनेट के साथियों और विधायकों को दावत दी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विशेष रूप से पहुंचे। मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने रात्रि भोज में पहुंच कर सभी पार्टी नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि जालंधर उपचुनाव की जीत वास्तव में सभी की मेहनत और टीम वर्क का परिणाम है। इस रात्रि भोज में अरविंद केजरीवाल ने केक काटा। 

PunjabKesari

इस केक पर लिखा था - सेंचुरी ऑफ 'आप' इन पंजाब मतलब विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 92 विधायक हैं, राज्यसभा में 7 सांसद और लोकसभा में एक सांसद है। इस तरह कुल संख्या 100 यानि सेंचुरी पर पहुंच गई है।

PunjabKesari

रात्रि भोज में केजरीवाल ने सभी मंत्रियों और विधायकों को जनसेवा में जुटे रहने का न्यौता दिया और कहा कि अब उनका लक्ष्य अगले साल होने वाले लोकसभा आम चुनाव को जीतना होना चाहिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपने सभी साथियों से कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियां अभी से ही शुरू कर देनी हैं और जनता के बीच बने रहना है। उन्होंने कहा कि विधायक सरकार की नीतियों को जमीनी स्तर पर लेकर जाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Recommended News

Related News