होशियारपुर के ओडरा अपहरण कांड में खुलासा, छोटी उम्र के लड़के का बड़ा कारनामा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2022 - 05:24 PM (IST)

दसूहा (झावर): थाना दसूहा अधीन गांव ओडरा के रॉबिन सिंह (20) द्वारा जो अपहरण करने की घटना अपने दोस्तों के साथ मिलकर बनाई थी, इस संबंधी अधिकारियों ने आज जानकारी दी।

डी.एस.पी. बलवीर सिंह व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. होशियारपुर सरताज सिंह चाहल के आदेशों अनुसार अपहरण मामले को ट्रेस करने के लिए एस.पी.डी. मनप्रीत सिंह ढिल्लों, डी.एस.पी. बलवीर सिंह, थाना प्रभारी बिक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस दौरान यह साबित हो गया कि रॉबिन सिंह जिस लड़की के साथ रिश्ते में रह रहा था, वह वापस अपने मायके चली गई थी और लड़की के परिजनों को फंसाने के लिए लड़के ने यह मनगढ़ंत कहानी बनाई। डी.एस.पी. ने बताया कि इस मामले में रॉबिन सिंह व उसके दोस्त रोहित पुत्र किशोर चंद निवासी हरदोथला तथा करण सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी कठाणा ने जो झूठी कहानी रची, अब पुलिस ने रॉबिन सिंह को सैक्टर 115 सतेमाजरा पारस पूर्णिमा सोसायटी के फ्लैट नंबर 10 एस.एस.ए. नगर मोहाली से बरामद कर लिया है।

उसके दोस्तों को भी हिरासत में लेकर आज दसूहा की अदालत में पेश किया जाएगा। इस संबंधी रॉबिन सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के बयान दर्ज करवा जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन तीनों को इस कारण गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि उच्च पुलिस अधिकारी चाहते हैं कि इनकी कम आयु है। इसलिए उनको सुधारने के लिए अदालत में पेश करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News