लैंड मॉर्गेज बैंक ने इतने डिफाल्टर किसानों को जारी किया वारंट

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 08:11 PM (IST)

फिरोजपुर : जिला लैंड मॉर्गेज बैंक की फिरोजपुर, गुरुहरसहाय और जीरा शाखाओं ने लंबे समय से कर्ज नहीं चुकाने वाले कुल 930 किसानों को वारंट जारी किया है। इन किसानों पर 34 करोड़ 36 लाख 13 हजार रुपए बकाया है। लैंड मॉर्गेज बैंक के अनुसार इन किसानों ने ऋण लिया था और जिसे अभी तक चुकाया नहीं है।

किसान बख्शीश सिंह निवासी बस्ती रामलालां फिरोजपुर में को वारंट जारी कर गिरफ्तार किया गया था, जिसे किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के खलार सिंह पन्नू और किसान नेता द्वारा छुड़वाया गया। खलार सिंह पन्नू ने कहा कि एक तरफ किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में बैठे हैं तो दूसरी तरफ बैंक कर्जदार किसानों को वारंट जारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार भीषण गर्मी के कारण गेहूं की कम उपज से किसान परेशान है और सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे है लेकिन किसानों की मदद तो क्या करनी, उल्टा सरकार वारंट जारी कर रही है।

किसान नेता ने कहा कि खराब मौसम के कारण किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और इस वजह से कई लोग अपना कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं। खलार सिंह पन्नू ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों को गिरफ्तार किया गया तो वह संघर्ष करेंगे। डिप्टी रजिस्टरार कोआप्रेटिव सोसायटी फिरोजपुर के वरिष्ठ सहायक पीपल सिंह ने बताया कि जिले में किसी किसान की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लैंड मॉर्गेज बैंक ने 930 डिफाल्टर किसानों को वारंट जारी किया है। इन किसानों पर लंबे समय से 34 करोड़ 36 लाख 13 हजार रुपए का कर्ज बकाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News