पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास आज, शिरकत  करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

punjabkesari.in Thursday, May 04, 2023 - 10:47 AM (IST)

मुक्तसर साहिब: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल को देहांत हो गया था। आज उनकी अंतिम अरदास गांव बादल में हो रही है। जानकारी के अनुसार इस अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि उनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी स. बादल की अंतिम अरदास में पहुंच सकते हैं। 

अंतिम अरदास में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने पार्किंग के लिए 60 एकड़ की जगह चुनी है। गौरतलब है कि प्रकाश सिंह बादल ने 1947 में राजनीति शुरू की थी। उन्होंने सरपंच के चुनाव लड़े और जीत हासिल की। 1957 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। 1969 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। 1969-70 तक वह पंचायती राज, पशु-पालन, डेयरी आदि मंत्रालयों के मंत्री रहे। इसके अलावा 1970-71 में सबसे कम उम्र के मु्ख्यमंत्री बने। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News