Live In Relationship में रह रहे NRI और लड़की के 'रिलेशन' ने चक्करों में डाली पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 02:40 PM (IST)

साहनेवाल(जगरूप): लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली अपनी ही साथी पर चोरी के आरोप लगा एक एन.आर.आई. ने थाना कूमकलां पुलिस के पास केस दर्ज करवाया है। दूसरी तरफ लड़की ने एन.आर.आई. के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में केस दर्ज करवाया है। 

गांव कनेच के रहने वाले परमजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह जर्मनी का पक्का वासी है। साल 2018 में अपने गांव आया था। पिछले करीब 4 साल से फतेहगढ़ साहिब के एक गांव की रहने वाली जसप्रीत कौर नाम की लड़की उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। 3 दिन पहले 2 फरवरी को परमजीत किसी काम के सम्बन्ध में लुधियाना गया हुआ था तो उस समय उसकी अलमारी से करीब 15 हजार की नकदी और 600 यूरो गायब थे। जब परमजीत ने घर आ कर चैक किया देखा कि जसप्रीत ने अपनी जूते में पैसे छुपा रखे हुए थे। परमजीत ने आरोप लगाया कि पहले भी कई बार उसके पैसे चोरी हुए थे। पुलिस थाना पुलिस ने जसप्रीत के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कारवाई शुरू कर दी है।

दूसरी तरफ जसप्रीत ने अपने बयानों में आरोप लगाते बताया कि वह दोराहा स्थित एक होटल में असिस्टैंट मैनेजर के तौर पर नौकरी करती है जहां उसकी पहचान परमजीत सिंह के साथ हो गई। 1 फरवरी को परमजीत ने काम के बहाने उसको गांव कनेच में अपने घर बुलाया। जहां परमजीत ने पीड़िता की रजामंदी के बिना ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद परमजीत ने पीड़िता और उसके पारिवारिक सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित फतेहगढ़ साहिब के अस्पताल में उपचाराधीन है। कूमकलां पुलिस ने दोनों केस दर्ज कर लिए हैं परन्तु किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News