Jalandhar में 19 लाख की लूट का पर्दाफाश, जांच में सामने आया बड़ा सच

punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 06:59 PM (IST)

जालंधर : पुलिस ने अर्बन स्टेट इलाके में हुई 19 लाख रुपये की कथित लूट की गुत्थी सुलझा ली है। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह लूट असल में बीमा क्लेम हासिल करने के लिए रची गई थी। दरअसल इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने इस मामले में दो वर्करों गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने पूछताछ में पूरा राज उगल दिया।  पुलिस के अनुसार, इस साजिश में दंपति के साथ दो वर्करों को भी शामिल किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ‘श्री ज्वैलर’ से जुड़ी प्रिया वर्मा ने दावा किया था कि वह बैंक से 17 लाख 10 हजार रुपये निकालकर अपने पति के साथ लौट रही थी। जैसे ही दोनों गाड़ी से निकले, बाइक सवार युवकों ने उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में कुल 20 लाख रुपये होने की बात कही गई थी।

हालांकि पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की, तो घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कहानी पर शक हुआ।  पुलिस के अनुसार, इस साजिश में दंपति के साथ दो वर्करों को भी शामिल किया गया था। दोनों वर्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मामले में आगे की जांच जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News