लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2023 - 05:22 PM (IST)

होशियारपुर (पंडित) : टांडा पुलिस द्वारा डकैती व लूटखसूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 सदस्यों को काबू किया गया है। इस संबंध जानकारी देते इंस्पैक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस पार्टी को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब 6-7 लोगों को काबू कर लिया गया, जब वे लूट की योजना बना रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों से नाजायज हथियार, दातर, किरपाना व गाड़ियां बरामद की गई हैं। ये आरोपी बहुत बड़े स्तर पर स्मगलिंग व लूटपाट करने के आदी हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरदल सिंह उर्फ उरफ जीता वासी वाटर सप्लाई वाली गली नम्बर 3 नजदीक बस स्टैंड जंडियाला जिला अमृतमर, तजिंद्र सिंह उर्फ गुगू पुत्र दिलबाग सिंह वासी बुडाला सुखेवाल थाना जंडियाला गुरु अमृतसर, हरविन्दर सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह वासी महला मोरी गेट पुरानी तहसील जंडियाला गुरु अमृतसर, कुलदीप सिंह उर्फ कीपा पुत्र कश्मीर सिंह वासी जंडियाला जिला अमृतसर, बलजिन्दर सिंह उर्फ कद्दो पुत्र दलवीर सिंह जिला अमृतसर, बलजिन्दर सिंह पुत्र बख्तौर सिंह वासी बुडाला सुखेवाल थाना जंडियाला गुरु अमृतसर, लखवीर सिंह पुत्र स्वरण सिंह वासी मुहल्ला मोरी गेट पुरानी तहसील जंडियाला गुरु अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिसने 1 किलो 150 ग्राम नशीला पदार्थ, 1 पिसटल, कारतूस व तेजधार हथियार बरामद किए हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Lalita Saptami: सुख-शांति का जीवन जीना चाहते हैं तो आज करें ये पाठ

Durva Ashtami: आज दूर्वा के साथ इस विधि से करें श्री गणेश की पूजा, मन चाहे सुख की होगी प्राप्ति

आज का पंचांग- 22 सितंबर, 2023

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में अब मिलेगी 25 लाख रु तक की सहायता, बघेल सरकार ने जारी किया आदेश