पंजाब भर के घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 4 महीने के बाद मिली राहत
punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 04:20 PM (IST)
लुधियाना (खुराना): पंजाब भर में पिछले लंबे अरसे से घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने सहित कापी पर उपभोक्ताओं का नाम ट्रांसफर करवाने जैसी मुख्य सेवाओं के बंद होने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब गैस कंपनियों द्वारा करीब 4 महीने के बाद उपभोक्ताओं के नए गैस कनेक्शनों की बुकिंग और उपभोक्ताओं के नाम पर पहले से चल रही कॉपियों को ट्रांसफर करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए प्रत्येक गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं के आवेदन पत्र जमा करने की शुरुआत कर दी गई है।
इससे पहले उपभोक्ताओं को नए गैस कनेक्शन नहीं मिलने सहित पारिवारिक सदस्यों खास कर माता-पिता के निधन के बाद गैस कनेक्शन बच्चों के नाम पर ट्रांसफर नहीं होने के कारण अधिकतर परिवारों को गैस सिलेंडरों की किल्लत का सामना करना पड़ा रहा था। मौजूदा समय दौरान गैस कंपनियों द्वारा प्रत्येक उपभोक्ता को ई.के.वाई.सी करवाने और गैस सिलेंडर की सप्लाई लेने के दौरान डी.ए.सी. कोड अनिवार्य कर दिया गया है जिसका संदेश केवल उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर ही आता है। ऐसे में बिना डी.ए.सी कोड और ई.के.वाई.सी योजना के उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई मिलना असंभव हो गया है। इसके अलावा नव विवाहित जोड़ों को भी नया कनेक्शन या कनेक्शन सिलेंडर (डी.बी.सी) में दिक्कत आ रही थी क्योंकि गत 7 मार्च/अप्रैल से गैस कंपनियों द्वारा इन सेवाओं पर रोक लगाई गई थी।
क्या कहते हैं डिस्ट्रीब्यूटर
लुधियाना एल.पी.जी गैस फेडरेशन के प्रधान मनजीत सिंह ने बताया कि मौजूदा समय दौरान प्रत्येक गैस एजेंसी के कार्यालय में उपभोक्ताओं से नए गैस कनेक्शन लेने संबंधी दस्तावेज स्वीकार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा अपने पारिवारिक सदस्य की मौत का प्रमाण पत्र व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने पर कॉफी पर नाम ट्रांसफर करने सहित डी.बी.सी योजना के तहत दूसरा नया सिलेंडर जारी करने जैसी सभी सेवाएं एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। प्रधान मनजीत सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अपनी संबंधित गैस एजेंसी के कार्यालय में पहुंचकर जरूरत के मुताबिक सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

