Ludhiana: BMW पर गिरा बिजली का ट्रांसफार्मर, धूं-धूं कर जली गाड़ी...

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 11:25 AM (IST)

लुधियाना (खुराना):  महानगर की पॉश इलाके सिविल लाइन स्थित पाव धर्मशाला के पास एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू गाड़ी ने बिजली के खंभों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान हादसा इतना जबरदस्त था कि एक जोरदार धमाके के कारण खंभों के ऊपर लगा हुआ बिजली का भारी भरकम ट्रांसफॉर्म सीधा गाड़ी के ऊपर आ गिरा।

इस दौरान गनीमत रही के गाड़ी में सवार दोनों युवक समय रहते ही गाड़ी से बाहर कूद गए, नहीं तो यह हादसा जानलेवा साबिर हो सकता था। लेकिन इस बीच क्षतिग्रस्त हुई बीएमडब्ल्यू गाड़ी धू-धू करके जल गई है। हादसे के कारण पूरे इलाके की बिजली सप्लाई गुल हो गई और पावर कॉम विभाग को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उधर मामले को लेकर पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन के अधिकारियों द्वारा इलाके में बिजली की सप्लाई बहाल करने सहित विभाग को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News