लुधियाना नगर निगम दफ्तर के बाहर हंगामा, हुई जबरदस्त धक्का-मुक्की

punjabkesari.in Monday, May 26, 2025 - 03:08 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): नगर निगम लुधियाना के जोन डी आफिस सराभा नगर में आज जबरदस्त हंगामा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नगर निगम लुधियाना की ओर से मेन सड़क की सफाई का काम निजी कंपनी के कर्मचारियों को देने के विरोध में कुछ यूनियन के सदस्यों द्वारा सोमवार को नगर निगम लुधियाना के जोन डी आफिस सराभा नगर में प्रदर्शन किया गया। 

प्रदर्शन कर रहे यूनियन के सदस्य नगर निगम के आफिस को ताला लगाने की चेतावनी दे रहे थे। इन प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। यह प्रदर्शनकारी जबरन नगर निगम के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे कि इस दौरान पुलिस के साथ उनकी धक्का मुक्की हुई तो नगर निगम का मेन एंट्री गेट टूट गया। इस बात को लेकर नगर निगम के कुछ कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प और हाथापाई हो गई। नगर निगम लुधियाना जोन डी आफिस सराभा नगर में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News