"डाकू हसीना" की गिरफ्तारी के बाद लुधियाना पुलिस को मिल रहे इनाम (Watch Video)
punjabkesari.in Monday, Jun 19, 2023 - 01:21 PM (IST)

लुधियाना(राज): लुधियाना में 8.49 करोड़ की हुई बड़ी लूट को सुलझाने के बाद पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने आज पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।
दरअसल, CP सिद्धू आज सुबह पुलिस लाइन में परेड में शामिल होने पहुंचे, जहां उन्होंने अफसरों और पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि दुनिया भर में लुधियाना पुलिस बेहतर कार्य के लिए मानी जाती है। अभी इस सिस्टम को और बनाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि अब समय है कि AC कमरों को छोड़ कर लोगों के बीच उतरने का, तांकि उन्हें नशे के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया जाए कि पुलिस उनकी सेवा के लिए लिए हर समय तैयार है।