लुधियाना का मेन चौक जाम! AAP के फैसले के खिलाफ कर्मचारियों ने लगाया धरना
punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 05:08 PM (IST)
लुधियाना (हितेश): आम आदमी पार्टी की नेतृत्व वाली नगर निगम लुधियाना द्वारा कूड़े की लिफ्टिंग का डोर-टू-डोर काम प्राइवेट सेक्टर को देने की योजना बनाई गई है। इसके विरोध में कर्मचारी यूनियनों ने भारत नगर चौक में धरना लगा दिया।
यह धरना इसलिए लगाया गया है क्योंकि आज नगर निगम की जनरल हाउस मीटिंग में इस बारे में एक प्रस्ताव पास करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया जाना है। इसके विरोध में यूनियनें इकट्ठा हो गई हैं और उनके द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यूनियनों द्वारा धरना लगा कर भारत नगर चौंक में ट्रैफिक जाम कर दिया गया है। हालांकि नगर निगम के जनरल हाउस की मीटिंग में इस संबंध में 3 बजे होनी है। उसमें इस बारे में फैसला लिया जाएगा। इसके विरोध में भारत नगर चौक पर धरना लगा दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

