Ludhiana: रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा, पिकअप ने साइकिल सवार को कुचला, दर्दनाक मौ/त

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 10:40 AM (IST)

लुधियाना (राज): राहों रोड इलाके में  एक बेकाबू और तेज रफ्तार पिकअप ट्रक ने साइकिल सवार व्यक्ति को ऐसी दर्दनाक मौत दी कि देखने वालों की रूह कांप गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गिरने के बाद पिकअप का भारी-भरकम टायर सीधे व्यक्ति के चेहरे को रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय मोहम्मद मुस्तकीम के रूप में हुई है। बिहार का रहने वाला मुस्तकीम लुधियाना में रहकर सिलाई-कढ़ाई का काम करता था और अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह काम खत्म कर देर रात अपनी साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था, तभी मौत बनकर आई पिकअप गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद सड़क पर हर तरफ खून ही खून बिखरा था और मुस्तकीम का चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर मौके पर ही वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में भारी रोष पनप गया। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर थाना मेहरबान के बाहर जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने आरोपी ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस पर दबाव बनाया। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News