Ludhiana : Holi पर रेलयात्रियों के भारी रश के चलते रेलवे ने उठाया बड़ा कदम

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 05:46 PM (IST)

लुधियाना (गौतम ) : होली के उपलक्ष्य में रेलवे स्टेशन पर बढ़ रहे यात्रियों के रश को देखते हुए रेलवे विभाग की तरफ से यात्रियों की सुरक्षा के लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं। जहां विभाग की तरफ से जीआरपी व आरपीएफ की टीमें तैनात कर चैकिंग की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मो पर लोगों की भीड़ को काबू करने के लिए प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर रोक लगाई जा रही है। 

अधिकारियों के अनुसार होली के मद्देनजर अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित व  रेलयात्रियों की सुविधाजनक आवागमन को ध्यान में रखते हुए लुधियाना और ढंडारी कलां रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री 27 फरवरी से 3 मार्च तक अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों की तरफ से  रेलयात्रियों से अपील की गई है कि  सुखद व आसान रेलयात्रा के लिए आवश्यक जरूरी सामान के साथ सफर करें। ट्रेन में यात्रा करने वाले अपने परिचितों और परिजनों को रेलवे स्टेशन के बाहर तक ही छोड़े ताकि रेलवे स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ ना हो। यात्रियों की सुरक्षा और सुखद यात्रा रेलवे के लिए सर्वोपरि है। सफर के दौरान रेल नियमों का पालन करें, साथ में पटाखे अथवा ज्वलनशील वस्तुएं लेकर यात्रा न करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News