Bikram Majithia को फिर से धमकी! दिए बड़ी वारदात के संकेत

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 08:31 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब की सियासत में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Bikram Singh Majithia को एक बार फिर विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। ताज़ा धमकी एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सऐप के जरिए भेजी गई है, जिसका संबंध पहले मिली धमकियों से जोड़ा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस संदेश में एक बेहद खौफ़नाक चेतावनी दी गई थी, जिसमें यह संकेत दिया गया था कि उनके पास जीने के लिए अब बस कुछ ही दिन शेष हैं और उन पर जल्द ही कोई हमला हो सकता है। 

सूत्रों के मुताबिक, यह कोई अलग-थलग घटना नहीं है, बल्कि पहले भी इसी नंबर से कई बार धमकी भरे संदेश भेजे जा चुके हैं। ऐसे में जांच एजेंसियां अब इसे किसी संगठित नेटवर्क या सुनियोजित साजिश के तौर पर भी देख रही हैं।
 
मामले की सूचना मिलते ही साइबर सेल ने जांच तेज कर दी है। अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि क्या यह नंबर किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है या फिर किसी खास मकसद से एक ही सोर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मजीठिया को इस तरह निशाना बनाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, पहले मिली धमकियां भी इसी संदिग्ध विदेशी नंबर से जुड़ी हुई थीं, जिससे यह मामला और अधिक चिंताजनक बन गया है। एक ही स्रोत का बार-बार इस्तेमाल होने से जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है और मामले की जांच को लेकर तेजी और गंभीरता भी बढ़ा दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News