मामूली विवाद बना कॉल: Italy से लौटे व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, 3 गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2023 - 09:35 PM (IST)

लोहियां : 2 महीने पहले इटली से लौटे संतोख सिंह (50) पर लोहियां के मिआनी गांव में डंडों व तेजधार हथियारों से वार करके मौत के घाट उतार दिया। जब उसने ट्रैक्टर की मदद से खेतों के साथ लगती जमीन से रास्ता निकलने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर वार कर दिया। इस दौरान जब उसे बचाने उसका बेटा और पत्नी आए तो उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनका इलाज जालंधर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक मृतक संतोख सिंह 2 महीने पहले विदेश से अपने गांव मिआनी आया था। कल जब उसने अपने खेतों के साथ लगती जमीन से ट्रैक्टर से रास्ता बनाने की कोशिश की तो जमीन के मालिकों ने उस पर डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। संतोख सिंह की पत्नी बलविंदर कौर ने कहा कि जब उन्हें शोर सुनाई दिया और उन्होंने और उनके बेटे सरबजीत सिंह ने देखा कि कुछ लोग उनके पति को बहुत बेरहमी से पीट रहे थे, जिनमें मनप्रीत सिंह पुत्र लाल सिंह, गुरमेल सिंह पुत्र अजीत सिंह, कुलवंत सिंह पुत्र निर्मल सिंह, करनैल सिंह पुत्र निर्मल सिंह, बख्शीश कौर पत्नी कुलवंत सिंह, मनदीप कौर पत्नी करनैल सिंह, बलजिंदर कौर पत्नी मनप्रीत सिंह, अमरजीत कौर पत्नी लाल सिंह और सरबजीत कौर पत्नी गुरमेल सिंह (सभी मिआनी के निवासी) शामिल थे।
जब वह और उसका बेटा संतोख सिंह को बचाने के लिए आगे आए तो उन दोनों को भी लाठियों से जमकर पीटा और सभी कथित आरोपी भाग निकले। बलविंदर कौर ने कहा कि उनके पति गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए, उन्हें सरकारी अस्पताल लोहियां ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई।
इस मौके पर लोहियां पुलिस स्टेशन के एसएचओ यादविंदर सिंह ने कहा कि कथित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और संतोख सिंह की मौत के बाद धारा 307 को बदलकर 302 कर दिया जाएगा। सरबजीत कौर, गुरमेल सिंह पुत्र अजीत सिंह व कुलवंत सिंह पुत्र निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी 6 कथित आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की ओर से उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा था। संतोख सिंह के दामाद हरप्रीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी फतेहपुर थाना नूरमहल ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here