मामूली-सी बात को लेकर व्यक्ति पर चलाई गोलियां, अस्पताल में चल रहा इलाज
punjabkesari.in Tuesday, Sep 14, 2021 - 07:04 PM (IST)
लुधियाना (तरुण): आजकल तो क्राइम रूकने का नाम ही नहीं ले रहा। लगता है कि कानून का डर खत्म हो गया है। आए दिन लूट, कत्ल जैसे कई मामले सामने आते रहते हैं। आज ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति जो कि कपूरथला गया था, को झगड़े दौरान एक युवक ने 3 गोलियां मार कर घायल कर दिया। जान बचाकर वह वापिस लुधियाना आ गया और अब उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित करणवीर सिंह ने बताया कि वह कपूरथला में किसी से पेमेंट लेने गया था। पेमेंट को लेकर उस पर गोलियां चला दी गई। गोली उसके हाथ में लगी। वह जान बचाकर लुधियाना पहुंचा जहां अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here