मान सरकार की कैबिनेट का विस्तार, कल इनके नामों पर लग सकती है मोहर

punjabkesari.in Sunday, Jul 03, 2022 - 02:24 PM (IST)

चंडीगढ़ः मान सरकार की कैबिनेट में विस्तार होने वाला है। नए मंत्री कल शाम राज्यसभा में शपथ ग्रहण करेंगे। इसी बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि अमृतसर साउथ से डा. इंदरबीर निज्जर, गुरहरसहाय से फौजा सिंह सरारी, सुनाम से अमन अरोड़ा, समाना से चेतन सिंह जोड़ माजरा, वहीं खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। 

आपको बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की कैबिनेट का विस्तार सोमवार को होने जा रहा है। नए मंत्रियों के नामों की घोषणा कल सुबह की जाएगी और उन्हें शाम को राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। जानकारी के अनुसार कुल 5 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। कैबिनेट के विस्तार के बाद मुख्यमंत्री अपने कुछ विभागों को नए मंत्रियों को सौंप सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News