मनोरंजन कालिया का कांग्रेस पर तंज, ''आप'' के CM चेहरे पर भी किया वार

punjabkesari.in Saturday, Jan 22, 2022 - 07:31 PM (IST)

जालंधर (राहुल): भाजपा की तरफ से शुक्रवार को 34 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया। जालंधर शहर की तीनों सीटों पर भाजपा ने पुराने उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। जालंधर सैंट्रल से मनोरंजन कालिया, नॉर्थ हलके के.डी. भंडारी और वेस्ट हलके से महिंद्र भगत को टिकट दी गई है। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मनोरंजन कालिया ने कहा कि भाजपा इस बार नए रूप में उभर कर आई है और नए संकल्प के साथ आई है।

उन्होंने कहा कि पहले भाजपा छोटे भाइयों की तरह था और अब बड़े भाइयों की तरह आएगी। 10 मार्च के बाद यहां 24 कैरट की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूं कि तीनों सीटों जीत कर भाजपा की झोली में डालेंगे। आज पंजाब भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी किसानों के लिए झुके और खेती कानून वापस किए। करतारपुर का रास्ता भी मोदी सरकार ने खोला। 

कांग्रेस पर बड़े हमले करते हुए मनोरंजन कालिया ने कहा कि पिछले 5 सालों में कांग्रेस की सरकार ने कोई वायदा पूरा नहीं किया। झूठे वायदे करके कांग्रेस की सरकार 2017 में सत्ता में आई। वहीं चन्नी के रिश्तेदार के घर में से गई ई.डी. की रेड पर बोलते हुए मनोरंजन कालिया ने कहा कि यदि चन्नी के घर में रेड की जाती तो बहुत कुछ निकलना था। अकाली दल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल पर बेअदबी और ड्रग माफिया का दाग है। अकाली दल की पार्टी तो बेअदबी और ड्रग मामलों में अपने आपको साफ नहीं कर सकी है। वहीं आम आदमी पार्टी पर तंज कसते उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का कोई आधार नहीं है। भगवंत मान का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि जो सी.एम. चेहरा ‘आप’ की तरफ से पंजाब के लिए ऐलान किया गया है, उसने तो सिर्फ पंजाब में दारू ही सस्ती करनी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News