दुख की घड़ी में एक साथ नजर आए मनप्रीत और सुखबीर,मां की अर्थी को दिया कंधा

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2020 - 05:24 PM (IST)

 मलोट(जुनेजा): पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की माता तथा पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के छोटे भाई व पूर्व सांसद गुरदास सिंह बादल की धर्मपत्नी श्रीमती हरमिंद्र कौर (84) का आज प्रात: देहांत हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज गांव बादल के श्मशानघाट में हुआ। 
PunjabKesari

माता हरमिंद्र कौर बादल का प्रात: करीब साढ़े 3 बजे गांव बादल में देहांत हो गया था और उनके अंतिम संस्कार पर खुद मनप्रीत सिंह बादल ने लोगों को अपील की कि कोरोना वायरस कारण निजी तौर पर शामिल न हों, परंतु इसके बावजूद भी प्रात: से लेकर बादल परिवार से दुख सांझा करने के लिए लोग बड़ी गिनती में शामिल होते रहे। मनप्रीत सिंह बादल व पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने माता हरमिंद्र कौर की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद चिता को मुखाग्नि भी मनप्रीत सिंह बादल व सुखबीर सिंह बादल ने दी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़, कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिंद्र सिंह बाजवा, ओ.पी. सोनी, गुरप्रीत सिंह कांगड़ राजस्व मंत्री, भारतभूषण आशू खाद्य सप्लाई मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू, पंजाब विधानसभा स्पीकर राणा के.पी. सिंह, आम आदमी पार्टी की विधायक बलजिंद्र कौर, पूर्व विधायक हरप्रीत सिंह कोटभाई, राजा गुरप्रीत सिंह सोढी सुल्तानपुर लोधी, डा. नवजोत सिंह के अलावा बड़ी गिनती में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।


 
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News