मनप्रीत बादल के पिता का गांव बादल में हुआ अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Friday, May 15, 2020 - 03:45 PM (IST)

लंबी/मलोट (जुनेजा): पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के छोटे भाई गुरदास सिंह बादल दास का बीती रात साढ़े 11 बजे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में देहांत हो गया था। उनका अंतिम संस्कार गांव बादल में पूरी तरह से सरकारी सम्मानों से किया गया। इस मौके गुरदास सिंह बादल की अर्थी को मनप्रीत सिंह बादल, सुखबीर सिंह, अर्जन बादल और मनप्रीत बादल के रिश्तेदार जैजीत सिंह जौहल, जगजीत सिंह हन्नी फत्तनवाला, गुरधीर सिंह धीरा बराड़ मलोट और इंस्पेक्टर रविंदर सिंह भीटी ने कंधा दिया। इस मौके पर पुलिस के जवानों ने उनको सलामी दी। करीब दो बजे गांव बादल के शमशानघाट में स्व. गुरदास सिंह बादल की चिता को मनप्रीत बादल, सुखबीर सिंह बादल और अर्जन बादल ने अग्नी दी। गौरतलब है कि मनप्रीत सिंह बादल द्वारा दास जी के प्रशंसकों और पार्टी वर्करों को कोरोना बीमारी के कारण निजी तौर पर अंतिम संस्कार में शामिल ना होने की अपील के बावजूद भी बड़ी संख्या में लोग इस मौके शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री बादल की आंखें रही नम
करीब 90 साल के जीवन और 70 साल के राजनीतिक जीवन के दौरान एक-दूसरे पर जान छिड़कने वाले प्रकाश सिंह बादल और दास जी के बीच गहरा प्यार था। भाई के बिछड़ जाने का दुख प्रकाश सिंह बादल के चेहरे पर साफ दिख रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री की आंखें पूरी तरह से नम थी। वह कह रहे थे कि उनका भाई आखिरी बार मिल कर भी नहीं गया। 

राधा स्वामी प्रमुख सहित कई सियासी नेता अंतिम संस्कार में हुए शामिल
इस मौके पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, अकाली के प्रधान और पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल केंद्रीय मंत्री, राधा स्वामी के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों, कांग्रेसी मंत्री विजयइंदर सिंगला, कांग्रेस मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, भारत भूषण आशू, राणा गुरजीत सिंह और अमरिंदर सिंह शामिल हुए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News