मार्कफैड का सहायक फील्ड अधिकारी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 09:24 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार को एस.बी.एस. नगर के बंगा में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात मार्कफैड के सहायक फील्ड अधिकारी गुरलाल सिंह को 52,000 रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी अधिकारी को मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज एक ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि गांव हाकिमपुर, बंगा के शिकायतकर्ता राजीव कुमार ने बताया कि वह अनाज मंडी बंगा में कमीशन एजैंट है। मार्कफैड का उक्त अधिकारी पिछले सीजन उनकी दुकान से 52,000 धान की बोरियां खरीदने के एवज में एक रुपए प्रति बोरी रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया कि सौदा 35,000 रुपए में तय हुआ था लेकिन वह रिश्वत नहीं देना चाहता था। विजिलेंस ने उपरोक्त मार्कफैड अधिकारी को रिश्वत मांगने का दोषी पाते हुए उसके खिलाफ जालंधर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here