कथित अवैध संबंधों के चलते विवाहिता का बेरहमी से कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2020 - 12:13 PM (IST)

पटियाला: पटियाला की सब-तहसील घनौर के पास के गांव कामीखुर्द में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में हत्या हो गई। 

सूत्रों अनुसार गांव कामींखुर्द में करीब 35 वर्षीय विवाहिता काजल बेग़म का गत देर शाम कत्ल हो गया। हत्या के पीछे कथित अवैध प्रेम संबंधों को कारण बताया जा रहा है। सूत्रों अनुसार जिस समय यह कत्ल हुआ, उस समय विवाहिता के दोनों बच्चे और पति घर पर ही मौजूद थे।

बता दें कि करीब 10 साल पहले मृतक काजल बेगम का निकाह उक्त गांव के लक्खी ख़ान के साथ हुआ, जिसके घर 2 बेटियों ने जन्म लिया, जिनमें से एक की उम्र 7 साल और दूसरी की उम्र करीब 5 साल है। फ़िलहाल घनौर पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News