खाली प्लॉट में इस हालत में मिली विवाहिता की लाश, पहचान मिटाने के लिए कुचला चेहरा

punjabkesari.in Sunday, Feb 28, 2021 - 04:10 PM (IST)

बहिराम (हरजोत): नजदीकी गांव खोथड़ा कॉलोनी में उस समय दहशत फैल गई जब एक खाली प्लॉट में एक महिला की शकी हालत में कत्ल होने की सूचना मिली। मृतका की पहचान उर्मिला देवी के तौर पर हुई है। मृतका को कत्ल करने के बाद उसके चेहरे को बुरी तरह नुक्सान पहुंचाया गया है, जिससे उस की पहचान न हो सके।

ये भी पढ़े: पत्नी से कही थी छुट्टी पर आने की बात, 10 दिन पहले आएगा तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर
मृतक उर्मिला के पति ने बताया कि वह शाम 6 बजे अपने काम पर चला गया था जब आया तो उसे पता लगा कि उसकी पत्नी को दीपक नाम का लड़का अपने साथ ले गया है। जिसके बाद उनको उर्मिला के कत्ल का पता लगा। उक्त ने कहा कि दीपक की तरफ से ही उस की पत्नी का कत्ल किया गया है। 

ये भी पढ़े: ट्रैक्टर परेड हिंसा: गिरफ्तारी से पहले 'लक्खा सिधाना' पर केंद्र का बड़ा Action
उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पुलिस को सुबह महिला के कत्ल होने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि महिला का कत्ल तेजधार हटियारों से किया गया है। मुलजिम की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की तरफ से इलाके के अलग-अलग सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंघाली जा रही है। पुलिस के मुताबिक परिवार के बयान लिए जा रहे हैं और मुलजिम को बक्शा नहीं जाएगा। 
 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News