Ludhiana के मेन चौक पर जबरदस्त धरना-प्रदर्शन, लगा लंबा जाम
punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 01:46 PM (IST)
लुधियाना (चायल): लुधियाना के मेन चौक में जबरदस्त धरना प्रदर्शन होने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आशा वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर भारत नगर चौक में जाम लगा दिया, जिससे इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आशा वर्कर सड़क पर उतर आईं और नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया जा रहा है।

जाम लगने के कारण भारत नगर चौक से गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शन कर रही आशा वर्करों का कहना है कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिस कारण उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

