Gurdaspur: बच्चों की मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप, 2 युवकों पर चली गोलियां
punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 04:32 PM (IST)
गुरदासपुर (हरमन): गुरदासपुर के एक गांव में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी उस समय खूनी संघर्ष में बदल गई जब 2 युवकों पर सरेआम गोलियां चला दी गईं। इस हमले में एक युवक को 3 गोलियां लगीं, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव देवीदास घोड़ा (हल्का कादियां, थाना धारीवाल) और स्टीफन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चों के विवाद के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिसे परिजनों ने बैठक कर सुलझा लिया था।

लेकिन बाद में दूसरी तरफ से कुछ अज्ञात लोगों को बुलाकर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें सुखदेव सिंह को 2 गोलियां पीठ में और एक छाती के पास लगी, जबकि स्टीफन के पैर में गोली लगी। घायलों के परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

इस संबंध में एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने फोन पर बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जिले में अमन-शांति बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

