Moga Police की बड़ी कार्रवाई, 59 किलो चूरा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 05:33 PM (IST)
मोगा : जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ शुरू किए अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने भारी मात्रा में चूरा पोस्त सहित 2 को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान विक्की राम निवासी मंडी गोबिंदगढ़ और विशाल पांडे निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है, जिनके कब्जे से पुलिस ने 59 किलो 58 ग्राम डोडा चूरा पोस्त और महिंद्रा यूवी (नंबर PB-11-DH-0962) बरामद की है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।
मोगा एसएसपी अजय गांधी के निर्देशों पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि, नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान एमपी बस्ती लंढेके के सुनसान एरिया में शक होने पर एक अज्ञात वाहनको पुलिस ने रोका। मौके पर जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसकी डिक्की में 3 प्लास्टिक के कट्टों मिले, जिनमें कुल 59 किलो 58 ग्राम डोडा चूरा पोस्त मिला। पुलिस ने मौके पर नशीले पदार्थ व वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्स की धारा 15, 61, 85 के तहत मामला सिटी थाना मोगा में दर्ज किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

