घर में अकेली लड़की देखकर की यह घिनौनी हरकत, केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2022 - 08:14 PM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा) : घर में अकेली लड़की देखकर उससे छेड़छाड़ करने और लड़की के शोर मचाने पर धमकियां देने वाले आरोपी के खिलाफ थाना मल्लांवाला पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि चार दिन पहले दोपहर के समय वह घर में अकेली थी। उनके पड़ोस में किरयाने की दुकान करने वाला परमजीत सिंह पम्मू निवासी गांव कोहाला ने उनका दरवाजा खटखटाया और वाटर कूलर में पानी देने को कहा। 

लड़की ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने बर्फ या ठंडा पानी देने की मांग की। जब वह कमरे के भीतर ठंडा पानी लेने गई तो आरोपी उसके पीछे अंदर आ गया और उसे पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके शोर मचाने पर आरोपी उसे घमकियां देते हुए भाग गया। थाना मल्लांवाला की ए.एस.आई. बलविन्द्र कौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के बाद उसकी तलाश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News