दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बोले सांसद बिट्टू, कही ये बात

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 01:16 PM (IST)

पंजाब डेस्क : कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने दिल्ली के सी.एम. और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर तंज कंसा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को भाजपा ने उसकी ही हवा चखा दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को फर्जी मामलों में फंसाने के बाद सी.एम. मान उनकी गिरफ्तारी पर गर्व कर रहे थे। वहीं अब सी.एम. मान अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर शोर मचा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर

सांसद बिट्टू ने कहा कि सी.एम. मान को भ्रष्टाचार के आरोप में 300 सरकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी के संबंध में जारी विज्ञापन में एक और संख्या जोड़नी चाहिए और इसे सभी सार्वजनिक स्थानों पर लगाना चाहिए। अब इस संख्या में 1 की वृद्धि की जानी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब में भी यही शराब नीति अपनाई गई है और आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ेगा। आपको बता दें कि दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर देश भर में कांग्रेस विरोध जता रही है पर इसे लेकर पंजाब में स्थिति अलग है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News