नगर निगम दफ्तर जाने से पहले जरुर पढ़ें ये खबर
punjabkesari.in Tuesday, Dec 05, 2023 - 02:06 PM (IST)

जालंधर : जालंधर नगर निगम दफ्तर जाने वाले लोगों के लिए अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नगर निगम के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं और कामकाज ठप हो गया है।
आपको बता दें कि कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर गए हैं और उनके द्वारा निगम मुख्यालय के सामने रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की जा रही है। हड़ताल पर गए कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम में नई भर्ती नहीं हो रही है, जिसके चलते काम सही ढंग से नहीं हो रहा है। खासकर सीवर मैन और सफाई सेवकों की भर्ती न होने के कारण काम प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों ने डीसी विशेष सारंगल से मिलकर अपनी मांगों को रखा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here