पूर्व नेता की शह पर बन रही अवैध कालोनी पर नगर निगम का Action
punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 02:35 PM (IST)

पंजाब डेस्क: खुद को विजिलेंस अफसरों का रिश्तेवादार बताने वाले व्यक्ति की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन लिया गया है। बताया जा रहा है जब नगर निगम जालंधर ने होशायिरपुर रोड पर स्थित इम्पीरियल मैनर रिसोर्ट के नजदीक काटी गई अवैध कालोनी के खिलाफ कारवाई कि तो कोलोनाइजर संदीप निगम अफसरों को अपनी पहचान विजिलेंस अफसरों का रिश्तेदार बताना शुरू कर दिया।
वहीं ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके ध्यान में इस अवैध कालोनी का मामला आया था जिसके चलते ही कार्रवाई की गई। आज ढिलवां रोड अवैध बिल्डिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरा दिया गया। पूर्व पार्षद बलबीर बिट्टू के विरोध के करने के बावजूद इसे गिरा दिया गया है। जानकारी मिली है कि चंडीगढ़ से फटकार लगने के बाद तुरन्त निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश ने होशियारपुर रोड पर 6 एकड़ काटी गई अवैध कालोनी को ध्वस्त करने के लिए टीम को भेजा है। निगम के हाथ उन ब्लिडिंगों की लंबी सूची लगी है जिन पर नेताओं ने कार्रवाई करने के लिए रोक रखा है।
नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि बिल्डिंग मालिक सरकार को चूना लगाते हुए अवैध कालोनी में अवैध निर्माण कर रहे हैं। जिन्हें गिरा दिया गया है। इसी के चलते ढिलवां रोड पर अमर पैलेस के पास अवैध ढंग से बनाई बिल्डिंग पर भी कार्रवाई की गई। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है दोनों विवादित बिल्डिंग नेता बलबीर बिट्टू की शह पर बनाई जा रही थी। निगम की कार्रवाई के दौरान नेता बलबीर बिट्टू खुद मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन फिर भी निगम ने कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरा दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here