अवैध निर्माण पर नगर निगम की कार्रवाई, 9 इमारतों को किया सील, 2 कालोनियां ध्वस्त

punjabkesari.in Thursday, Aug 01, 2024 - 06:52 PM (IST)

लुधियाना (हितेश) : महानगर में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि नगर निगम ने अवैध निर्माण खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आज जोन बी अधीन आते इलाकों में 9 इमारतों को सील कर दिया गया और दो गैर कानूनी कालोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। 

सहायक टाऊन पलानर हरविन्दर सिंह हनी ने बताया कि जिन 9 नाजायज इमारतों को सील किया गया है, उनमें शेरपुर इलाके में 6 दुकानें और तीन लेबर क्वार्टर की इमारतें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीम ने भामियां रोड पर दो नाजायज कालोनियों को भी ध्वस्त किया है। 

ए.टी.पी. हनी ने बताया कि नगर निगम अधिकारियों को उक्त नाजायज निर्माण बारे शिकायत मिली थी, जिसके बाद उक्त एक्शन लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त बिल्डिंगों के मालिक पिछले समय से जारी की गई चेतावनियों को नजरअंदाज कर लगातार निर्माण कर रहे थे, जिसके बाद आज उक्त इमारतों व कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News