Jalandhar : पानी के बिल जमा न करवाने वालों के काटे कनेक्शन! 5 संपत्तियां सील

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 11:42 AM (IST)

जालंधर (खुराना): नगर निगम जालंधर द्वारा संजय गांधी नगर क्षेत्र में बकाया वाटर रेट की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाया राशि जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के पानी के कनैक्शन काटे गए। यह कार्रवाई मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि के निर्देशानुसार संयुक्त कमिश्नर डॉ. सुमनदीप कौर की देखरेख में की गई। अभियान में फ्लाइंग स्क्वायड एवं एस्टेट अफसर-कम-चीफ टैक्स कलैक्टर अश्वनी गिल, सुपरिंटैंडैंट वाटर रेट हरप्रीत वालिया तथा एरिया इंस्पैक्टर राजिंद्र विर्दी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्रवाई दौरान मौके पर ही बकाया राशि जमा करवाने वाले उपभोक्ताओं से कुल 1,66,000 रुपए की रिकवरी की गई। वहीं, मौके पर भुगतान न करने वाले 4 उपभोक्ताओं के पानी के कनैक्शन काट दिए गए। इसी तरह भगत सिंह चौक स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक का पानी का कनैक्शन बिल्डिंग मालिक द्वारा शुक्रवार को बकाया राशि जमा करवाने के बाद पुनः बहाल कर दिया गया।

वहीं निगम टीम ने 120 फुट रोड और कपूरथला रोड क्षेत्र में 5 प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों की संपत्तियों को सील किया। सुपरिटैंडैंट महीप सरीन और राजीव ऋषि ने बताया कि मेयर वनीत धीर और निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के निर्देशों पर आने वाले दिनों में भी सीलिंग की कार्रवाई जारी रहेगी क्योंकि अब निगम के पास सभी डिफॉल्टर्स का पूरा डाटा उपलब्ध है और कार्रवाई की रिपोर्ट चंडीगढ़ भेजी जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News