प्रेमिका से मिलने गए युवक की बेरहमी से हत्या

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 02:34 PM (IST)

मानसा/सरदूलगढ़(मित्तल/चोपड़ा):  कालेज में पढ़ते एक नौजवान की गत रात बेरहमी से हत्या कर दी गर्इ, जिसकी लाश सुबह जिले के कस्बा सरदूलगढ़ के रतिया रोड पर पड़ी मिली। 

मृतक लड़के के पिता गुरदीप सिंह पुत्र रघुबीर सिंह निवासी हड़ोली (हरियाणा) द्वारा पुलिस को दिए बयान अनुसार उसका लड़का प्रिंस सरदूलगढ़ के एक निजी कालेज में बी.सी.ए. की पढ़ाई कर रहा था। बीती रात वह अपने दोस्तों संजू व हरपाल सिंह के साथ घर से डेरे जाने के लिए कह कर आया था परंतु उसके दोस्तों ने बताया कि वह उसे सरदूलगढ़ में किसी लड़की के घर आगे छोड़ कर चले गए थे। 

रात को लड़की के मां-बाप ने उसे पकड़ लिया। इस बारे में उसने दोस्तों को फोन पर बताया। यह भी बताया कि उसे बहुत बेरहमी से पीटा गया और कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। प्रात: पड़ताल करने पर प्रिंस की लाश सरदूलगढ़ के रतिया रोड पर पड़ी मिली। एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर हरविन्दर सिंह सरां ने बताया कि पुलिस ने गुरदीप सिंह के बयान के आधार पर मक्खण सिंह व भजन सिंह विरुद्ध मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News