पंजाब में बड़ी खबर, साले ने अपने सा​थियों संग मिलकर जीजा-बहन को दी खौफनाक मौ*त

punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2023 - 11:26 AM (IST)

बठिंडा( विजय वर्मा ): जिले के गांव तुंगवाली में अपने ससुराल गए पुलिस कर्मी युवक एवं उसकी पत्नी को उसके साले ने अपने सा​थियों संग मिलकर तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। मृतक पुलिस कर्मी की जगमीत सिंह के तौर पर जबकि मृतक लडकी की बेअंत कौर के तौर पर पहचान हुई है। वहीं आरोपियों की पहचान काका सिंंह, हंसा सिंह, बलकरन सिंह के तौर पर हुई हैै। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तेजधार ह​थियार बरामद करने के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मी जगमीत सिंह ने कुछ वर्ष पहले गांव तुंगवाली की लडकी बेअंत कौर के साथ कोर्ट मेरिज करवाई थी। उसके बाद वो अपनी पत्नी के साथ बठिंडा में रहने लगा था। बीते दिनों से उसकी पत्नी बेअंत कौर अपने मायके गांव तुंगवाली गई हुई थी तो रविवार को पुलिस कर्मी युवक अपनी पत्नी से मिलने के लिए अपने ससुराल गांव तु्ंगवाली चला गया था। जहां पर पुलिस कर्मी के साले काका सिंह ने अपने साथी हंसा सिंह, बलकरन सिंह के साथ मिलकर अपने जीजे जगमीत पर तेजधार ह​थियारों से हमला कर दिया।

जगमीत का शोर सुनकर उसकी पत्नी बेअंत कौर उसे बचाने आई तो आरोपियों ने दोनों पर तेजधार ह​थियारों  से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तेजधार ह​थियार बरामद करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा ​दिया।  थाना नथाना के एसएचओ संदीप सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस ने मृतक पुलिस कर्मी के भाई संदीप जीबी सिंह के बयान पर काका सिंह, हंसा सिंह, बलकरन सिंह समेत अन्य आरोपियों के ​खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News