कलयुगी बहू ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश
punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 02:21 PM (IST)

मुकेरियां: मुकेरियां पुलिस ने मात्र 5 दिन में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है। मां-पुत्र ही 82 वर्षीय बुजुर्ग विधीचंद के कातिल निकले हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला सुमन कुमारी को गिरफ्तार लिया है और उसका बेटा फरार है। पत्रकार वार्ता दौरान जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि मुकेरियां पुलिस ने 82 वर्षीय बुजुर्ग के हुए अंधे कत्ल के संदर्भ में जगमोहन सिंह पुत्र स्व. गुरदास राम निवासी छांगला द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर 25 दिसंबर को केस दर्ज किया था।
उन्होंने बताया कि एस.एस.पी. होशियारपुर सरताज सिंह चाहल द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के चलते पुलिस डी.एस.पी. मुकेरियां कुलविंदर सिंह विर्क की देखरेख में गंभीरता से जांच कर रही थी। जांच दौरान मुकेरियां पुलिस ने पाया कि मां-पुत्र सुमन कुमारी पत्नी मलकीत सिंह एवं विश्वा मिन्हास पुत्र मलकीत सिंह निवासी छांगला एवं 3 अज्ञात व्यक्तियों से मिलकर 82 वर्षीय बुजुर्ग विधीचंद, जो कि रिश्ते में विश्वा का दादा तथा सुमन कुमारी का ससुर लगता था। जमीनी विवाद को लेकर 24 दिसंबर की मध्य रात्रि को जानलेवा हमला करते हुए उसे गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद विधीचंद की उपचार के बाद मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सुमन कुमारी को गिरफ्तार करके आज माननीय अदालत में पेश करके 3 दिन का रिमांड प्राप्त किया गया, जिसकी कढ़ाई से पूछताछ की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Trigrahi Yog: 1 अक्टूबर को बनेगा त्रिग्रही योग, इन 5 राशि वालों का जीवन सूर्य से ज्यादा रहेगा रोशन !

Recommended News

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक

चुनाव आयोग का तीन दिवसीय राजस्थान दौरा आज से, चुनावी तैयारियों का लेगा जायजा

Inspirational Story: खुद को समझदार और बाकी सबको मूर्ख समझने वाले पढ़ें ये कहानी

उत्तराखंड में 10 BJP नेताओं को मिला दायित्व, सूचना महानिदेशक ने दी जानकारी