उधार दिए पैसे मांगने पर बुजुर्ग का कत्ल, ‘शव के टुकड़े’ कर गंदे नाले में फैंके

punjabkesari.in Monday, Feb 01, 2021 - 09:40 AM (IST)

अमृतसर(अरुण): उधार दिए पैसे वापस मांगने पर बुजुर्ग का बेरहमी से कत्ल कर शव के टुकड़े कर गंदे नाले में फैंक दिए। थाना कंबो की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है। थाना कंबो के प्रभारी इंस्पैक्टर यादविन्दर सिंह ने बताया कि जब्बोवाल निवासी जगीर सिंह (64), जो रेलवे वर्कशॉप से रिटायर हुआ था और ब्याज पर पैसे देने का कारोबार करता था, ने गांव माहल निवासी सुखविन्दर सिंह को 20 हजार रुपए उधार दिए थे। 21 जनवरी को जगीर सिंह सुखविन्दर सिंह से अपनी रकम वापस लेने गया था, परन्तु वापस घर नहीं पहुंचा। जगीर सिंह के लड़के कुलविन्दर सिंह ने थाना कंबो की पुलिस को गुमशुदगी रिपोर्ट लिखवाई थी।

21 जनवरी को ही कर दिया था कत्ल
थाना प्रमुख यादविन्दर सिंह ने बताया कि आरोपी सुखविन्दर सिंह ने पैसे वापस करने के स्थान पर जगीर सिंह को मौत के घाट उतार दिया और शव को काटकर टुकड़ों को गांव माहल के नजदीक पड़ते गंदे नाले में 21 जनवरी को ही फैंक दिया। शंका की सूई बार-बार आरोपी सुखविन्दर पर घूमने के कारण पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में टुकड़े किया शव बरामद कर लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News