कार पर राष्ट्रीय झंडा लगाना युवक को पड़ा भारी, केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Sep 11, 2022 - 12:49 PM (IST)

गुरुहरसहाय(सुनील विक्की): थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने नाके के दौरान एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार जिस पर राष्ट्रीय झंडा लगा हुआ था, के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

जानकारी देते हुए डी.एस.पी. यादविंदर सिंह बाजवा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गोलू का मोड से गुरुहरसहाय की ओर आ रही एक होंडा सिटी कार पर राष्ट्रीय झंडा लगा हुआ है और चालक हूटर बजा कर आ रहा है। उसको नाके के दौरान काबू कर चैकिंग की गई। चैकिंग दौरान पाया गया कि उसके पास राष्ट्रीय झंडा लगाने की कोई परमिशन नहीं थी। इसके चलते पुलिस ने कार चालक जॉनी कपूर पुत्र नरेश कपूर निवासी गुरुहरसहाय पर मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News