Punjab : बेटी की ह/त्या के बाद फरार पिता का मिला शव, इलाके में सनसनी

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 12:55 PM (IST)

हरियाणा/भूंगा (आनंद, भटोआ): एक ऐसा मामला सामने आया है जहां होशियारपुर जिले के गांव धूत कलां में अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर फरार चल रहे पिता ने भी आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान गांव धूत कलां निवासी अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। गौरतलब है कि हरियाणा थाना भूंगा के गांव धूत कलां में अमरजीत सिंह (42) ने अपनी ही सो रही बेटी इंदरप्रीत कौर की हत्या कर दी थी। इंदरप्रीत कौर 12वीं क्लास की स्टूडेंट थी। घटना को अंजाम देने के बाद उक्त पिता मौके से फरार हो गया था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। मृतक लड़की का शनिवार को गांव पलाही में उसके मायके वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस पोस्ट भूंगा इंचार्ज एस. आई. अजमेर सिंह ने बताया कि थाना सिटी होशियारपुर की पुलिस ने दशहरा ग्राउंड से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। गांव धूत कलां के सरपंच और मृतक के जीजा मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में की। सदर थाना, होशियारपुर की पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल, होशियारपुर भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि होशियारपुर जिले में एक पिता द्वारा बेटी की हत्या के मामले में शुरुआती पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पिता बेटा न होने की वजह से गुस्से में था। यह घटना हरियाणा डिवीजन होशियारपुर के गांव धूत कलां की है। मृतक लड़की की पहचान इंदरप्रीत कौर के रूप में हुई, जो सरकारी स्कूल धूत कलां में 12वीं क्लास की स्टूडेंट थी। बताया जा रहा है कि इंदरप्रीत पढ़ाई में बहुत होशियार थी।

पिता को बेटे की थी चाहत 

मृतका के मामा मंजीत सिंह ने बताया था कि उसके जीजा को शुरू से ही बेटा चाहिए था, इसी वजह से वह अपनी बेटी से गुस्से में रहता था। उन्होंने कहा कि परिवार ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह अपनी ही बेटी के साथ ऐसा कर सकता है। उन्होंने पुलिस से मांग की थी कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसे सख्त सजा दी जाए। DSP रूरल नरिंदर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू की। जांच के दौरान लड़की के मामा ने बताया कि बेटी की हत्या करने वाला पिता बेटा चाहता था, जिससे वह नाराज था। पुलिस ने मृतका की मां बलजीत कौर के बयानों के आधार पर केस दर्ज किया था। अब इस मामले में पिता ने आत्महत्या कर ली।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News