NIA ने पंजाब के इस थाने के मुशी को जारी किया Notice, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2024 - 06:21 PM (IST)

बठिंडा : 2 साल पहले थाने से हथियार गायब होने के मामले से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार दयालपुर थाने से हथियार गायब होने का मामला गर्मा गया है। इस मामले में एन.आई.ए. ने थाने के मुंशी संदीप सिंह को नोटिस जारी कर दिया है। 

इस बात की पुष्टि एस.एस.पी. अमनीत कौंडल ने की है। उन्होंने बताया कि बठिंडा पुलिस ने पहले ही इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। वहीं थाने से गायब 10 हथियारों में से 6 बरामद कर लिए गए हैं। इस मामले में 10 के करीब आरोपियों को नामजद किया गया है। बता दें कि 2 वर्ष पहले दयालपुर थाने में लोगों ने जो हथियार जमा करवाए थे वह गायब हो गए थे। इस मामले में मुंशी को संदीप सिंह को डिसमिस व अन्य कई कर्मचारियों को नामजद किया गया। अब इस मामले एन.आई.ए. द्वारा जांच की जा रही है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News