PGI के बाहर निहंग सिंह ने की बड़ी वारदात, लोगों में दहशत

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2024 - 11:01 AM (IST)

चंडीगढ़ : यहां पी.जी.आई के बाहर लंगर में ई-रिक्शा चालक के सिर पर निहंग सिंह ने तलवार से हमला कर दिया। यह घटना शुक्रवार दोपहर उस समय हुई जब लंगर खाने के बाद ई-रिक्शा चालक साइड में जाकर बीड़ी पीने लगा। इस दौरान निहंग सिंह उसके पास आया और उस पर तलवार से हमला कर दिया। ई-रिक्शा चालक सन्नी के सिर में गंभीर चोटें लगी है। घटना के बाद आरोपी निहंग सिंह ने भागने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस घायल ई-रिक्शा चालक को सेक्टर-16 अस्पताल ले गई जहां सिर पर टांके लगाने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।         

सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपी निहंग सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी निहंग सिंह श्री आनंदपुर साहिब से एक जत्थे के साथ आया था। यह जत्था वहां से रवाना हो गया पर निहंग सिंह ने पी.जी.आई. के बाहर लंगर सेवा करनी शुरू कर दी। इस दौरान ई-रिक्शा चालक सन्नी ने लंगर के बाद साइड में बीड़ी पीनी शुरू कर दी। निहंग सिंह ने उसे बीड़ी पीने से मना किया। सन्नी ने अभी बीड़ी जलाई भी नहीं थी कि निहंग सिंह ने उसे डराने के लिए दो बार तलवार से हमला करने की कोशिश की पर तीसरी बार निहंग सिंह ने तलवार के बट से उसके सिर पर वार कर दिया।   

निहंगों सिंह ने लहराई तलवार

घटना के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गई। फिर निहंग सिंह पी.जी.आई. के चौराहे पर खड़ा होकर तलवार लहराने लगा। लोगों ने एकजुट होकर निहंग सिंह को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निहंग सिंह को गिरफ्तार कर लिया।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News